नुक्कड़ नाटक से कृषि वानिकी पर दिया संदेश

Share:

मनीष कपूर ।
दिनांक 1 दिसंबर 2021 को दोपहर 1:00 बजे परि पुनर्स्थापन वन अनुसंधान केंद्र प्रयागराज इकाई भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद देहरादून के द्वारा आयोजित वृक्ष उत्पादक मेला 2021 में नुक्कड़ नाट्य अभिनय संस्थान प्रयागराज के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक “मेंड़ पर पेड़” की प्रस्तुति हुई।आजीविका हेतु वानकी विषय पर तैयार नुक्कड़ नाटक किसानों के दुगने आय एवं खेती के साथ-साथ मेड़ों से कैसे पैसे कमा सकते हैं उसके विषय में बहुत ही मनोरंजन तरीके से दर्शकों को बताया गया।

चलते नुक्कड़ नाटक में के डायरेक्टर संजय सिंह ने भी प्रतिभाग किया और कलाकारों के साथ कलाकार बनकर दर्शकों के सवालों के जवाब भी दीए।

अंत में कलाकारों के साथ वैज्ञानिक डॉक्टर कुमुद दुबे ने अब हर मेंड़ पर पेड़ लगाओ अपनी आय को दुगनी बनाओ गाना गाकर दर्शकों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

एफआरसी प्रयागराज के निदेशक संजय सिंह ने कहा कि हम जो बात अपने इस संगोष्ठी में समझाने की कोशिश कर रहे थे उससे बेहतरीन नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने हमे समझाया और बताया। नुक्कड़ नाटक वास्तव में अभिव्यक्ति का सबसे सशक्त माध्यम है।

इस वृक्ष उत्पादक मेरा 2021 में इफको, सामाजिक वानिकी प्रभाग प्रयागराज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, कृषि विभाग इत्यादि विभागों से आए अधिकारियों ने नुक्कड़ नाटक को सराहा।इस नुक्कड़ नाटक का लेखन संतोष कुमार एवं परिकल्पना और निर्देशन कृष्ण कुमार मौर्य का रहा।

कलाकारों में कनिष्क सिंह, कौस्तुभ पांडे, अंजू वर्मा, अरविंद यादव, अभिषेक खत्री, प्रदीप कुमार, हर्ष राजपाल, शीतल कुमार, राहुल कुमार, विक्रम सिंह, एवं कृष्ण कुमार मौर्य रहे।


Share: