न्यूज़ प्रतापगढ़:अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
जतिन कुमार चतुर्वेदी
01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा (99 अदद छोटे पैकेट) व बिक्री के 150 रू0 के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना आसपुर देवसरा)-
जनपद के थाना आसपुर देवसरा से उ0नि0 श्री वंशीधर राय मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र आसपुर देवसरा के अमरगढ़ धर्मकांटा ढ़कवा रोड़ के पास से एक व्यक्ति रविन्द्र कुमार उर्फ लल्लू पुत्र हीरालाल नि0 अमरगढ़ बाजार थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा ( 99 अदद छोटे पैकेट) व बिक्री के 150 रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना महेशगंज में मु0अ0सं0 32/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रविन्द्र कुमार उर्फ लल्लू गुप्ता पुत्र हीरालाल गुप्ता नि0 अमरगढ़ बाजार थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापग।
बरामदगी-
- 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा।
- बिक्री के 150 रू0।
पुलिस टीम- उ0नि0 श्री वंशीधर राय मय हमराह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
