न्यूज़ प्रतापगढ़ :अतरसंड ग्राम मे जन चौपाल लगा कर एसडी एम नें सुनी समस्याएं, परन्तु एक भी शिकायतों का नहीं हो सका निस्तारण

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी

पट्टी तहसील अंतर्गत अतरसन्ड गांव के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर बार-बार संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत की जा रही थी। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी देश दीपक सिंह ने शुक्रवार को गांव में एक चौपाल का आयोजन किया। जिसमें बारी-बारी उन्होंने गांव की छोटी-बड़ी सभी समस्याओं को ग्रामीणों द्वारा सुना। इस दौरान आये 22 शिकायती प्रार्थना पत्रों को एसडीएम ने टीम गठित कर समाधान का भरोसा दिलाया।
चौपाल के दौरान गांव के अकबर खान ने गांव की दो समस्याओं को बताया। इसके बाद राम तीर्थ ने शिकायत किया कि कुछ लोगों द्वारा नाली को बंद कर दिया गया है। इसी तरह सेना के जवान राजमणि तिवारी ने शिकायत किया कि भूमिधरी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिसे हटाने की मांग की। लक्ष्मी नारायण तिवारी ने मेला ग्राउंड में पर अवैध कब्जा कुछ लोगो द्वारा कब्जा किये जाने की जिसे हटाने की मांग किया।
ग्राम पंचायत सदस्य शेर बहादुर सरोज ने एसडीएम से भूमि प्रबंधन समिति की बैठक न कराकर भूमि आवंटन कराए जाने की शिकायत करने पर आगे से जानकरी में ही आवंटन की बात कही गयी।
नायब पवन सिंह राजेश्वर तिवारी लेखपाल राम जश प्रधानपति जरनैल सिंह यादव,जिला पंचायत सदस्य पूनम शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।


Share: