झारखण्ड की आवाज बनेंगे नवनियुक्त राज्य सभा सांसद आदित्य साहू : दीपक प्रकाश

Share:

डाॅ अजय ओझा।

नवनियुक्त रास सांसद आदित्य साहू ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, आजसू पार्टी के प्रति जताया आभार।

रांची, 3 जून। राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीत हासिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज ऐतिहासिक क्षण है, एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और आज उसके झारखंड से राज्यसभा सांसद आदित्य साहू चुने गए हैं। उन्होंने कहा हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसके नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला झारखंड की सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी और केंद्र में हर बार नरेंद्र मोदी की सरकार होगी।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मेरे जैसा सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा सदस्य बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी व सांसद दिलीप सैकिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा और एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव एवम आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं राज्यसभा सांसद बनूंगा, यह भारतीय जनता पार्टी की ही क्षमता और ताकत है कि वह एक साधारण कार्यकर्ता को फर्श से अर्श तक पहुँचाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बूथ पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के प्रति भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय के सपनों को साकार करने के लिए मैं संकल्पित हूँ और सदैव इसके लिये कार्य करता रहूंगा।

इससे पहले सांस्कृतिक एवम पारंपरिक तरीके ढोल और नृत्य के साथ पार्टी कार्यालय में आदित्य साहू जी का स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त सांसद आदित्य साहू ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जीत की खुशी में जमकर मिठाइयां बंटी व खूब पटाखे भी छोड़े गए। पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने आदित्य साहू को पुस्तक व पट्टा देकर सम्मानित किया।

श्री साहू ने प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की। धर्मपाल जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवम यशस्वी जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय सह मंत्री सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, रंजीत चन्द्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार, अमित कुमार, डॉ रवि भट्ट, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,महामंत्री वरुण साहू,बलराम सिंह, अनिता वर्मा आरती कुजूर,सीमा सिंह,शोभा यादव, लक्ष्मी कुमारी,उमाशंकर केडिया,अश्विनी साहू,सुनील साहू, विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर, किसलय तिवारी, अमरदीप यादव, अनवर हयात, संजय जायसवाल, नीरज सिंह, सोनी मुर्मू, तारिक इमरान,अमरनाथ चौधरी,पंकज साहा,आदि उपस्थित थे।


Share: