भारतीय ध्वज फहराने की बरसी पर ममता ने दी शुभकामनाएं

Share:

कोलकाता, 14 अप्रैल (हि. स.)। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सशस्त्र आंदोलन के बाद जीत दर्ज कर 1944 में फहराए गए पहले ध्वज की बरसी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। मंगलवार को सीएम ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 1944 में आज ही के दिन इंडियन नेशनल आर्मी आईएनए ने मणिपुर के मोइरंग में हमारा ध्वज पहली बार फहराया था। इस मौके पर मैं अपने सभी भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं दे रही हूं। जय हिंद। मणिपुर के मोइरांग नामक स्थान पर स्थित आज़ाद हिन्द फौज स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय मणिपुरी सैनिकों की याद में सरकार द्वारा बनवाया गया स्मारक है। इसके माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की देशभक्ति को याद किया जाता है। सन 1944 में जापानी सैनकों की मदद से भारत को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाने हेतु आज़ाद हिन्द फौज लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मणिपुर तक आये थे और मोइरांग में 14 अप्रैल 1944 उन्होंने अपनी फौज का झंडा फहराया था। इंडियन नेशनल आर्मी के नाम से इस सेना का गठन सन 1942 में हुआ था, जिसका नियंत्रण सन 1943 में नेताजी के हाथों में आ गया और इस सेना का नाम आज़ाद हिन्द फौज रखा गया। बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सलाह पर मोइरांग में एक संग्रहालय का निर्माण किया गया, जिसमे द्वितीय विश्वयुद्ध की अनेक चीज़ें और युद्ध-सामग्री प्रदर्शित होती है। इसके बाद 1967 में तत्कालीन साहित्य के संरक्षण के लिए एक पुरस्तकालय की स्थापना भी की गयी।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *