नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य चुनाव : भाजपा के चार, सपा व कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी विजयी

Share:

प्रयागराज, 12 जून । प्रयागराज के नगर निगम में शुक्रवार को हुए नगर निगम की कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में सायंकाल परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें भाजपा से चार, एक कांग्रेस एवं एक सपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं।

विजयी प्रत्याशियों को भाजपाइयों ने दी बधाई
शुक्रवार को नगर निगम में एक बजे से पांच बजे तक मतदान हुआ। जिसमें भाजपा से कमलेश तिवारी, कृष्ण महाजन, सरदार अमरजीत सिंह, अखिलेश सिंह व नन्द लाल हेला रहे। वहीं सपा की ओर से मो. आजम, अजय यादव तथा कांग्रेस की अल्पना निषाद रहीं। जिसमें सायं पांच बजे के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी नंदलाल हेला, अमरजीत सिंह, जगमोहन गुप्ता एवं कमलेश तिवारी को बड़े हर्ष के साथ माला पहनाकर भाजपाइयों ने उनका अभिनंदन करते हुए विजय होने की बधाई दी। वहीं सपा से मो. आजम एवं कांग्रेस से अल्पना निषाद विजयी रहीं।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से महापौर अभिलाषा गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

भाजपा की तरफ से 45 पार्षदों सहित मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता उर्फ नन्दी, सासंद केशरी देवी पटेल, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी नगर निगम परिसर में मतदान करने पहुंचे। वहीं सपा की ओर से 24 सभासदों सहित एक एमएलसी ने मतदान किया। कांग्रेस के 11 व निर्दलीय 9 पार्षदों ने मतदान किया।

प्रयागराजवासी फोटो देख कर सामाजिक दुरी का पालन ना करने पर यह कह रहे है की सामाजिक दुरी इन लोगो के लिए थोड़ी न है।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *