यूपी में प्रधान पद के दावेदार की चुनाव प्रचार के दौरान हत्या

Share:

औसिक्का गांव से प्रधान पद के दावेदार शकील (३२) की हत्या हो गई है। शकील प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। शनिवार रात वह कुछ लोगों के साथ गांव के बाहरी हिस्से में चुनाव प्रचार कर रहे थे कि तभी बाइक सवार लोगों ने उन्हें गोली मारी। उन्हें बड़ौत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
गोली लगने से शकील जमीन पर गिर गए अफरा तफरी का माहौल हो गया, जिसका फायदा उठाते हुए हमलावर भाग निकले। सूत्रों के अनुसार एक गोली शकील की बांह पर लगी और दूसरी जांघ पर। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। सूचना मिलते ही कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। अब पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।


Share: