मोदी सरकार अनुसूचित जाति समाज के कल्याण केलिये समर्पित सरकार : संजय निर्मल

Share:

डाॅ अजय ओझा।

राज्य सरकार ने युवाओं महिलाओं किसानों गरीबों दलितों के साथ छल किया : संजय निर्मल

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हक और अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ रही है : अमर कुमार बाउरी

रांची, 3 मई । बिना लक्ष्य के कोई भी मंजिल प्राप्त नहीं किया जा सकता। मंजिल तक पहुंचने के लिए लक्ष्य के आधार पर ही रास्ता बनाकर उसे तय करना पड़ता है। ठीक इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का भी अपना लक्ष्य है और झारखंड प्रदेश उस लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उक्त बातें राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा संजय निर्मल जी ने मंगलवार को रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र में विगत 8वर्षों से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार अनुसूचित जाति समाज केलिये अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है,जिसका लाभ समाज को मिल रहा। यह सरकार दलित वंचित समाज के कल्याण को समर्पित है। सारी योजनाएं अंत्योदय को केंद्र विंदु मानकर चल रही है।

ज्ञात हो कि संजय निर्मल का तीन दिवसीय प्रवास झारखंड में तय है। अपने प्रवास के दौरान श्री निर्मल कई महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल जी ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने नीति और सिद्धांतों पर चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमें गर्व है कि हम ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता हैं। 
उन्होंने बताया कि मोर्चा का गठन देश, राज्य, समाज, व्यक्ति के विकास के लिए किया जाता है। मोर्चा के पदाधिकारी सीमा पर तैनात उन सैनिकों की तरह होते हैं जो अपने मोर्चे के माध्यम से पार्टी के विचारों की सुरक्षा भी करते हैं और उसे जन जन तक पंहुचाने में सहायक भी होते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमें जो भी दायित्व दिया है उस दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना हमारा कर्तव्य है। हमें प्रयास करना होगा कि हम अपने दायित्व के तहत जिन जिलों में प्रवास का प्रभार मिला है उसे पूर्ण करें, कार्यकर्ताओं के साथ संबंध मधुर बनाएं, नए सामाजिक संगठनों को जोड़ें, समाज से जुड़े विषयों को उजागर करें और अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य की योजनाओं को पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश आज झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष श्री अमर कुमार बाउरी जी के नेतृत्व में प्रथम श्रेणी में आता है। हमें उनके निर्देशों का समय पूर्ण करना है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में झारखंड सरकार राज्य के युवाओं, महिलाओं, किसानों के हक और अधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है। अनुसूचित जाति समाज के युवाओं के बेहतर शिक्षा के लिए शुरू किए गए छात्रवृत्ति योजना को राज्य में लागू ना करना हेमंत सोरेन की सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के वैट में कमी की है लेकिन राज्य सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी पहल नहीं की गई है। 

मौके पर उन्होंने सभी को अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा समाज के सभी व्यक्तियों के हक और अधिकार को लेकर कई लड़ाइयां सड़क से लेकर सदन तक कर रही है।

मौके पर उन्होंने सिमडेगा के संजू प्रधान की मॉब लिंचिंग में हुई हत्या, चिरुडीह में दलित समाज पर हुआ हमला, अनुसूचित जाति समाज का जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन, अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन, भूखल घासी और उसके परिवार की भूख से हुई मौत आदि कई घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने का काम किया है। 

वहीं उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सांगठनिक रूप से भी मजबूत है। 

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय मंत्री श्री जीतू चरण राम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री नीरज पासवान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सीता राम रवि, झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री ब्रजमोहन राम, भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के जिला अध्यक्ष श्री के के गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रवक्ता श्री शंकर रजक आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री जीतू चरण राम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री नीरज पासवान एवं श्री सीताराम रवि, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री ब्रजमोहन राम, मोर्चा के महामंत्री श्री रंजय भारती एवं श्री रंजन पासवान, मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री कमलेश राम एवं श्री खुदा राम,  मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्री शंकर रजक एवं श्री राकेश कुमार राम, मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री जोगेंद्र लाल, मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री राजीव राज लाल, प्रमंडलीय प्रभारी सहित कई जिले के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, जिले के मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share: