महिला मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक एवं करोना योद्धाओं का किया गया सम्मान

Share:

 अनिल कुमार पटेल।
अनिल कुमार पटेल।

प्रयागराज / सहसो आज दिनांक 21/09/ 2021 को भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक फूलपुर युवा ब्लॉक प्रमुख बीपेंद्र सिंह के विद्यालय सुखदेव सिंह, महाविद्यालय महारौदा हसनपुर, में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती अग्रवाल की अध्यक्षता में बुलाई गई।

जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्रीमती रमा सिंह, मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही और जिले के महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी जिला महामंत्री रंजना सिंह परिहार, जिला महामंत्री रूपम त्रिपाठी, उपाध्यक्ष संजीव शुक्ला, और मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल महामंत्री आदि महिलाएं बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में महिला मोर्चा की मुख्य अतिथि श्रीमती रमा सिंह ने आगामी कार्य योजना के विषय में पूरा अवगत कराया और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को फिर से योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आहवाहन किया और केंद्र और प्रदेश की चल रही योजनाओं पर प्रकाश डाला और सबको कोरौना काल में किए गए प्रयास का एक प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया जिसमें वीरेंद्र बहादुर सिंह अध्यक्ष भूमि विकास बैंक फूलपुर पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी जी गरीबों के मसीहा हैं गरीबों के लिए जैसे खाद्यान्न योजना सौभाग्य योजना जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना, किसान सम्मान निधि योजना, की विस्तृत चर्चा किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी समुदाय किसी परिवार की पार्टी नहीं है इसमें कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति बन सकता है मुख्यमंत्री बन सकता है इस प्रकार की उदाहरण में उन्होंने वर्तमान महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी का भी उल्लेख किया झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी, मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री के संबंध में विस्तृत चर्चा किया और कार्यक्रम में पत्रकारों और महिलाओं को कुरौना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया जिसमें कुसुम केसरवानी,साधना तिवारी, रीना सिंह , संगीता श्रीवास्तव, रीता त्रिपाठी, संजू शुक्ला, गीता पांडे, अर्चना, हेमलता श्रीवास्तव, शकुंतला शुक्ला, संजू शुक्ला, महालक्ष्मी तिवारी, सरिता शर्मा, कंचन पटेल, प्रतिभा मिश्रा, सरिता शर्मा, संगीता पटेल, गुंजन बिंद, रेखा सिंह, सोनम मिश्रा, मंजू पटेल, नीता देवी, सुषमा पटेल, संगीता मोदनवाल, आशा मिश्रा, किरण देवी, सुशीला देवी, राधिका, भानमती, प्रियंका वर्मा, तीजा देवी, रईसा बेगम, कुसुम देवी, गुड्डी देवी, आदि लोग उपस्थित रहे ।


Share: