प्रतापगढ़ : 05 अदद देसी बम के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी।

जनपद के थाना उदयपुर से थानाध्यक्ष श्री एहसानुलहक खान, उ0नि0 श्री पन्नालाल यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम घोरहा के पास स्थित नहर पटरी से एक व्यक्ति सुरेश सरोज पुत्र राम किशोर सरोज निवासी घोरहा उमरार थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ को 05 अदद देसी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 04/2022 धारा 4/5 विष्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

सुरेश सरोज पुत्र राम किशोर सरोज निवासी घोरहा उमरार थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।

बरामदगी-

05 अदद देसी बम।

पुलिस टीम- थानाध्यक्ष श्री एहसानुलहक खान, उ0नि0 श्री पन्नालाल यादव मय हमराह थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।


Share: