नारद मामले के आरोपित विधायक मदन मित्रा अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे

Share:

कोलकाता, 30 मई | नारद मामले के आरोपित और उत्तर परगना जिले के कमरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा रविवार को एस एस के एम अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली।
पार्टी सूत्रों के अनुसार उस समय उनके होंठों पर हल्की बांग्ला संगीत “उरे भाई, फागुन लेगेछे बने-बने….” थी। इसका उन्होंने सोशल मीडिया एवं फेसबुक पर शेयर किया है। नारद मामले में उनसे पूछने पर उन्होंने कहा कि हमें उस मामले में कुछ भी कहने से मना किया गया है। इसलिए कुछ नहीं कह सकता। लेकिन मैं फेसबुक लाईव कर सकता हूं। मेरी अलग पहचान है। जब तक जिएंगे तब तक यह करते रहेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि घर पहुंच कर नाती को लेकर खेलूंगा। इसके बाद कमरहट्टी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के पास पहुंच जाऊंगा।
दरअसल नारदा मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें फेसबुक पर नहीं देखा गया। रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उन्होंने फेसबुक लाईव किया। इसके पहले शनिवार को उन्होंने वुडवर्न अस्पताल के आंगन में खड़े होकर फेसबुक लाईव किया था।
रविवार को उन्होंने लाल रंग की पंजाबी एवं पायजामा पहना था। उनके अस्पताल से निकलते ही बाहर उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने मदन मित्रा जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस बारे में मदन मित्रा ने कहा कि मैं आप सबको नहीं पहचानता लेकिन आप लोग हमारे पास खड़े हुए इसके लिए धन्यवाद।
पार्टी के करीबी सूत्रों के अनुसार अभी भी उन्हें पूरी तरह सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बताया गया है कि घर पहुंचने पर एक बार फिर उन्हें सांस की तकलीफ़ हुई। फिलहाल वे घर पर है।


Share: