लाकडाउन के उल्लंघन पर 18 मुकदमे दर्ज, 33 गिरफ्तार

Share:

फिरोजाबाद, 10 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में कोरोना वायरस की रोकथाम के किए गए लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है। शुक्रवार को वाहन पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गयी। वही निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

जनपद में लाकडाउन के दौरान गाइड लाइनों का पालन न करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। जनपद में कुल 60 स्थानों पर चेकिंग के लिए बैरियर लगाए गए है। पुलिस द्बारा शुक्रवार को चेकिंग के दौरान 377 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग के दौरान 3300 रुपया समन शुल्क वसूला गया। सड़कों पर सन्नाटे में दौड़ने वाले वाहन को रोक कर पूछताछ की गई। जनपद में निषेधाज्ञा लगी हुई है। उसका उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस ने 188 का उल्लंघन करने पर विभिन्न थानों में 18 अभियोग दर्ज किए हैं। इसमें 33 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 

पुलिस लगातार एसे लोगों पर नजर रखे हुए जो इकट्ठे होकर घूम रहे हैं। दुकानों पर भी हिदायत दी गई है कि वह भी दुकानों पर भीड़ न लगने दे। सामाजिक दूरी भी रखें। इसके साथ ही स्वयं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल विभिन्न क्षेत्रो का गश्त कर जनपद की कानून व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। 

हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/मोहित


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *