रमजान का अंत चांद रात

Share:

चांद रात रमजान के अंत को दर्शाती है। इसे दुनिया में पूरी मुस्लिम समुदाय मनाती है विशेषकर भारतीय उपमहाद्वीप में और जो उपमहाद्वीप से अन्य देेशों में बस गए हों। चांद रात ईद की पूर्व रात्रि कोे होती है और चांद रात को ईद के जश्न का प्रारंभ भी कह सकते हैं। जश्न मनाते हुए पड़ोसी एक साथ दुुकानों पर जाते हैं, खाना खाते हैं और शावल के महीने का स्वागत करते हैं जिसका पहला दिन ईद है। चांद रात का मुख्य आकर्षण है मुहल्ले में लगने वाला मेला।

इस्लाम धर्म में चांद का दिखना बहुत मायनेे रखता है और चांद रात के दोहरे मायने हैं। चांद रात को परिवार के सभी लोग घर के छत से नवचंद्र का दीदार करते हैं और सबको मुबारकबाद देते हैैं।

दक्षिण भारत की तुलना में उत्तर भारत में चांद रात का अधिक महत्व है। चांद रात की रात को सभी दुकानें खुली रहती हैैं ओैर इस अवसर पर लगने वालेे मेले में भी लोग बची खुची खरीददारी करने के लिए जाते है ।


Share: