Kolkata Khardah Murder Case : लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला का कत्ल करने के बाद युवक ने खुद सौंपा को पुलिस के हवाले

Share:

कोलकाता के निकट उपनगरीय इलाके में कत्ल का एक आनोखा मामला सामने आया है। 30 साल का एक युवक अपने साथ रह रही महिला की हत्या कर थाने पहुंच गया और थाने में जाकर उसने खुद कबूला अपने अपराध का । युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रहा है लिखो यार क्या हो गया सच में पड़ गए क्या कल घर जाना चाहते हो।

कोलकाता : उपनगरीय इलाके खड़दह स्थित पुलिस थाने से चौका देने वाली खबर मिली । राजकुमार जाना उम्र 30 वर्ष ने बडे ही सरलता से पुलिस थाने पहुंच कर पुलिस वालो के सामने अपने लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला का कत्ल करने की बात कही। पहले तो पुलिस वालों ने उसकी बात को सुना ही नहीं। राजकुमार के अपने कत्ल वाली बात जब उसने दो-तीन बार फिर से दोहराया तब जाकर पुलिस वाले चौक उठे । उनको विश्वास ही नहीं हो पाया था कि कोई शख्स किसी का कत्ल करने के बाद खुद थाने पर आकर इसकी जानकारी देगा कि उसने ही कत्ल किया है।

आरोपी युवक का नाम राजकुमार जाना (30) है। वह नौ पाड़ा का रहने वाला है। लेकिन इस समय वह पानीहाटी के सुभाष नगर में रह रहा था। आरोपी राजुकमार के कबूलनामे के बाद थाने की ओर से कुछ पुलिसवाले उसके घर भेजे गए। पु्लिस ने राजकुमार के घर में जाकर देखा कि एक महिला का शव जमीन पर पड़ा था। महिला के गले में दुप्पटा जैसा कोई कपड़ा कसकर लिपटा था। देखकर साफ पता चल रहा था कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। मृतक महिला का नाम लक्ष्मी गायन है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी राजकुमार को पुलिस वापस थाने ले गई। राजकुमार ने प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि पारिवारिक झगड़े के कारण उसने अपने साथ रहने वाली महिला लक्ष्मी गायन की हत्या कर दी है।

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला, पहले पति से दो बच्चे की माॅ

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक महिला का नाम लक्ष्मी गायन और वह राजकुमार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लक्ष्मी उम्र में राजकुमार से 10 वर्ष बडी है । पूछताछ में पता चला कि लक्ष्मी को उसके पहले पति ने छोड़ दिया था। लक्ष्मी के पहले पति से दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की। पति के छोड़ने के बाद से ही वह राजकुमार के साथ रह रही थी और हैरानी की बात यह है कि दोनों के परिवारों को यह बात पता थी। परिवार वाले उसे परेशान ना करें इसलिए राजकुमार अक्सर रहने की जगह बदलता रहता था। पिछले चार महीने से वह सुभाष नगर में रह रहा था। 

ADVT.

कत्ल की बात राजकुमार ने खुद फोन करके रिश्तेदारों को बताया

राजकुमार ने खुद फोन कर लक्ष्मी के रिश्तेदारों को हत्या की सूचना दी। सब ही हक्के बक्के रह गए।   पेशे से गाड़ी चालक राजकुमार बहुत ही शांत मिजाज का आदमी है। अब तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन कोई भी ऐसा करेगा तो शायद बताने की बजाय व भाग जाएगा।  राजकुमार के मानसिक स्थिति पर पुलिस को संदेह है ।

पड़ोसी स्तब्ध : राजकुमार और लक्ष्मी के बीच में कभी भी लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ और ना ही कत्ल वाले समय कोई चिल्लाने की आवाज

पड़ोसियों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना हो गई और किसी को  खबर नहीं  लगी। दोनों के बीच कभी किसी ने झगड़े होते भी नहीं देखे। यहां तक कि गला घोंटने पर कोई चीख पुकार किसी को सुनाई तक नहीं दी। 


Share: