किशोरी हिना की लाश रहस्मई तरीके से गॉव के कुआ से मिला, परिवार का आरोप दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति ने उसपर दुष्कर्म का कारण बताया

Share:

प्रयागराज थरवई थाना क्षेत्र के पूरनतारा गांव में एक कुएं में एक किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थरवई पुलिस ने लाश को कुएं से बाहर निकलवाया तो किशोरी की पहचान हीना 16 वर्ष पुत्री ज्ञानचंद्र निवासी सहसो के रूप में हुआ। किशोरी हीना अपने ननीहाल पूरनतारा थरवई में अपने नाना के घर पर रहती थी। मृतक हीना के भाई पंकज ने बताया कि हम लोग अपने नाना स्व गुरूदीन के घर पर रहते हैं। मेरी बहन कक्षा 11 की छात्रा थी। कल सुबह भोर में मेरी बहन को पूरनतारा गांव का अर्जुन पुत्र सुरेश ने भोर में बहला फुसलाकर भगा ले गया था।

उसके बाद अर्जुन ने मेरी बहन को कल शाम को ही गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। घर पहुंचने पर मेरी बहन हीना ने बताया कि अर्जुन ने अपने मौसी के घर गाजऊ का पूरा सोरांव ले गया। और मेरे साथ एक कमरे में दुष्कर्म किया। इसी बात को लेकर मेरी बहन हीना ने कुएं में कूद कर आत्म हत्या कर लिया। हीना दो भाई दो बहन में दूसरे नंबर की थी। पुलिस वालों ने बताया कि जांच की जा रही है। कि किशोरी ने आत्म हत्या किया है। कि किशोरी की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहां जा सकता है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इसके पहले भी पन्नालाल के इस कुएं में एक प्रेमी और प्रेमिका की लाश पाई गई थी। दोनों प्रेमी-प्रेमिका के साथ पैर एक साथ रस्सी से बंधे हुए थे। आज फिर से इस कुएं में किशोरी की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मचा रहा। गांव के लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होती रही।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *