कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनित राजकुमार का निधन

Share:

बंगलोर वासी मर्माहत, सभी तरफ शोक की लहर ।
खबर आते ही दुकानें, बैंक, बाजार, दफ्तर बंद होने लगे।

अशोक अकेला (बंगलोर)
अशोक अकेला (बंगलोर)

बंगलोर, 29 अक्तूबर। कन्नड़ फिल्मों के जाने माने अभिनेता पुनित राजकुमार की मृत्यु की खबर जैसे ही बाजार में आई, बंगलोर की सड़कें सून्नी पड़ने लगी, उनके चहेते दुकान, बाजार बंद कराने के लिए सड़कों पर निकल पड़े। पुनित राजकुमार का ईलाज स्थानीय विक्रम अस्पताल में चल रहा था। करीब 11 बजे खबर आई की पुनित राजकुमार अब नहीं रहे। पुनित राजकुमार कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता राजकुमार के पुत्र थे।

पूर्वांचल परिषद् बंगलोर, कर्नाटक छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों को जैसे ही कन्नड़ अभिनेता की मृत्यु की खबर मिली, इसके प्रमुख सदस्यों में शामिल रामाशंकर सिंह, वी के सिंह, राजकुमार सिंह, अभय नारायण सिंह, सुबोध सिंह, अमित सिंह, संजय शर्मा, राखी तिवारी, किरण चौधरी, अमरेन्द्र ओझा, राकेश सिंह, नीरज सिंह, अनुराधा शर्मा, रीमा शर्मा , रीमा सिंह, राजीव सिंह, सी पी सिंह, हरेश्वर पांडेय, शिवशंकर शर्मा, कौशलेन्द्र सिंह, आलोक सिंह, राजेश तिवारी, बीर बहादुर सिंह, ओमप्रकाश पटेल मुकेश कपाड़ी, बी के सिंह, अनिता सिंह आदि ने कन्नड़ अभिनेता के निधन को दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इन सभी लोगों ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पुनित राजकुमार की कमी हमेशा दक्षिण भारतीयों को उनकी याद दिलाती रहेगी।

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता पुनित राजकुमार समाजसेवा में काफी अग्रणी थे। उन्होंने अपनी कमाई का ज्यादा हिस्सा समाज सेवा में ही खर्चा किया हैं। जानकार सूत्र बताते हैं कि पुनित राजकुमार 26 अनाथ आश्रम, 45 नि:शुल्क स्कूल, 16 वृद्धाश्रम, 19 गौशालाएं व 1800 बच्चों को संपूर्ण शिक्षा दिलाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले रखी थी। आज उनके निधन के बाद यह सवाल उठ रहा है कि इसका संचालन अब कैसे होगा और कौन विधाता बनकर सामने दिखाई पड़ेगा।


Share: