आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 75 किमी पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे रांची पंहुचे
डॉ अजय ओझा।
रांची,9 अगस्त आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर 75 किमी की पदयात्रा का शुभारंभ आज होने जरहा है, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी श्री अविनाश पांडे इस कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए आज 12:15 बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे l एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की मंत्री श्री बन्ना गुप्ता पूर्व मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय ने श्री अविनाश पांडे को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया साथ ही साथ आदिबादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवजी राव मोघे का कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने गुलदस्ता देकर सौगत किया l
स्वागत करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद राकेश सिन्हा डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा सतीश पॉल मुंजनी अमूल नीरज खलखो रामा खलखो ज्योति सिंह माथारू निरंजन पासवान बेलस तिर्की अभिजीत राज उज्वल तिवारी निशा भगत बबलू शुक्ला प्रिंस भट मुख रूप से उपस्थित थे l
श्री अविनाश पांडे 01.15 बजे दीक्षांत मंडप मोरहाबादी रांची पहुंचकर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुवे तत्पश्चात रांची जिला ग्रामीण काँग्रेस कमिटी के तत्वाधान मे आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम गौरव यात्रा का शुभारंभ दिन में 2. 00 बजे सिलागांई (चान्हो) से करेंगे 2 बजे से 4.00 बजे तक पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल रहेंगे वहां से 4.30 बजे रांची एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और संध्या 6.40 बजे इंडिगो सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे l