जल्द प्रकाशित होगी निबंध कला व पर्यावरण की पुस्तक

Share:


प्रतापगढ़ जनपद के मूल निवासी व प्रयागराज में प्रांतीय सिविल सेवा के प्रख्यात मार्गदर्शक व लेखक शांडिल्य इं.दुर्गेश त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित नवीन पुस्तक “निबंध-कला व संग्रह” व “पर्यावरण पारीस्थितिकी” का प्रकाशन नववर्ष में होगा।ज्ञातव्य है कि दुर्गेश द्वारा लिखित दो पुस्तक सांख्यिकी व समाजकार्य ने कीर्तिमान स्थापित किया,जो तत्कालीन राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्री राम नाइक जी द्वारा प्रशंसित व विमोचित है।इस नवीन पुस्तक के लिए उन्हें आइपीएस जुगुल किशोर तिवारी,पूर्व आइएएस बादल चटर्जी,एसडीएम डॉ वेद प्रकाश मिश्रा,डिप्टी एसपी सतीश शुक्ला व डॉ चारू द्विवेदी,पीसीएस ऑफिसर डॉ विश्राम सिंह यादव,संसद सदस्य वरुण गांधी,डॉ अशोक बाजपेई व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह,ब्रजेश पाठक,महेंद्र सिंह,पूर्व संसद सदस्य श्री प्रमोद तिवारी,पूर्व मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों व राजनेताओं ने बधाई दिया है।


Share: