अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिला विधायकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 8 मार्च : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंत्री श्रीमती जोबा मांझी, विधायक श्रीमती ममता देवी, विधायक श्रीमती पूर्णिमा सिंह एवं विधायक श्रीमती सविता महतो को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से कमजोर नहीं होतीं। आज जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों को पछाड़ रही हैं।समाज के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।


Share: