युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे बच्चों का एयरपोर्ट पर सांसद ने किया अभिनंदन

Share:

डॉ अजय ओझा।

मोदी जी के मजबूत नेतृत्व के कारण सकुशल लौट रहे हमारे बच्चे : संजय सेठ

रांची, 5 फरवरी। यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्र से 10 बच्चे आज सुरक्षित अपने राज्य झारखंड लौटे। यह सभी बच्चे रांची, हजारीबाग, गोड्डा, साहिबगंज और बोकारो के रहने वाले हैं। इस अवसर पर रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने रांची एयरपोर्ट पर उन सब का अभिनंदन किया। सांसद श्री सेठ ने सभी बच्चों से बातचीत की। उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्हें आश्वस्त किया कि हमारे एक-एक नागरिक वापस आएं, इसके लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। हम सबको धैर्य रखने की जरूरत है। बच्चों के अभिनंदन के बाद सांसद ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि किसी युद्धग्रस्त क्षेत्र से अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल कर लाना और उन्हें घर तक पहुंचाना। यह सिर्फ और सिर्फ भारत की सरकार के द्वारा किए जा रहे ऑपरेशन गंगा का ही परिणाम है। अभी जब दुनिया भर के देश अपने हाथ खड़े कर दे रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक एक बच्चों को वापस लाने का बीड़ा उठाया। इतना ही नहीं इन बच्चों की सकुशल वापसी के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में 4 केंद्रीय मंत्री लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। अपने नागरिकों से मिल रहे हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। सांसद ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है कि हम अपने नागरिकों को अपने दम पर वापस ला रहे हैं। यह मजबूत होते भारत की पहचान है। यह विश्व पटल पर छाते भारत की पहचान है। यह विश्व में भारत की बढ़ती स्वीकार्यता की पहचान है।

अपनी सकुशल वापसी के लिए बच्चों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार जताया।


Share: