दुल्हन ने तोड़ा विवाह जब दूल्हा दो का पहाड़ा न सुना सका

Share:

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के धावर गांव में एक विवाह होेनेे वाला था। विवाह के दिन बारात दल्हे के साथ विवाह स्थल पर पहुंच चुका था परंतुु दो के पहाड़े नेे विवाह न होने दिया।

विवाह स्थल घरवालोें, रिश्तेदारों और बारातियों से भरा था। लेकिन दुल्हन को दूल्हे की शिक्षा दिक्षा पर संदेह था। जयमाल से पहले सबके सामने उसनेे दूल्हे को दोे का पहाड़ा सुनानेे के लिए कहा। दूल्हा ऐसा न कर सका। दुल्हन विवाह मंडप छोड़कर चली गई। उसने ऐसे इंसान से शादी करने से मना कर दिया जिसे दो का पहाड़ा भी न आता हो।

दुल्हन का परिवार भी दूल्हे के अनपढ़ होेने की बात को नहीं जानता था। उसे भी काफी सदमा पहुंचा। दुल्हन के कजन ने कहा कि दूल्हेे के घरवालों ने दूल्हेे की शिक्षा के बारे मेें अंधेेरे मेें रखा था, ऐसा लगता है जैसे वह कभी स्कूल भी न गया हो लेकिन मेरी बहन ने समाज की परवाह न करके हिम्मत दिखाई।

बात पुलिस तक नहीं पहुंची औेर गांव के गणमान्य लोगों की मध्यस्तता से दोेनों पक्ष गहने इत्यादि बदलने को तैयार हो गए।


Share: