“झारखंड में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है सरकार सख्त कानून बनाए” संजय पोद्दार

Share:

डॉ अजय ओझा ।

नियोगी आयोग की रिपोर्ट लागू हो।

धर्मांतरण करने वाले लोगों को आरक्षण की सुविधा का लाभ ना मिले।

रांची, 16 दिसंबर । श्री महावीर मंडल डोरण्डा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार मंत्री पप्पू वर्मा ने झारखंड में धर्मांतरण पर रोक लगाने एवं सरकार से इस पर कानून बनाने की मांग की है। साथ ही 1954 में विदेशी मिशनरीयों की गतिविधि की जांच के लिए बनाई गई नियोगी आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग की है।
झारखंड में बहुत तेजी के साथ धर्मांतरण का खेल चल रहा है झारखंड में ऐसे मिशनरी संस्था जिनका प्राथमिक उदेश धर्मांतरण है उन्हें चिन्हित कर उस पर सरकार रोक लगाए और वैसे विदेशी मिशनरी जो बड़ी संख्या में झारखंड में संचालित है उसकी जांच होनी चाहिए। धर्मांतरण के प्रत्यक्ष साधन के रुप में चिकित्सा और अन्य व्यवसायिक सेवाओं के उपयोग को कानून द्वारा निषिद्ध किया जाना चाहिए। आज गांव में वैसे गरीब लोग जो अनुभवहिना है कमजोर हैं या फिर कहे अध्यात्मिक कमजोरी या चिंतन हीनता का लाभ लेकर बल एवं धोखा धड़ी कर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा है। जो चिंता का विषय है। जानबूझकर गांव के लोगों की धार्मिक चेतना को मर्म आहत किया जा रहा है मिशनरी द्वारा गांव में प्रचार प्रसार एवं अन्य संसाधनों के उपयोग से धर्मांतरण का खेल चल रहा है।

बिधायी उपयोग द्वारा अवैध तरीके से धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए आज पुरे झारखंड में धर्मांतरण का जाल फैल चुका है अंग्रेजो के समय जितना धर्मांतरण नहीं हुआ उसे सैकड़ों गुना ज्यादा आजादी के इन 70 सालों में धर्मांतरण हुआ है। आज झारखंड में भी बहुत तेजी के साथ धर्मांतरण आगे बढ़ रहा है। मंडल सरकार से मांग करती है कि धर्मांतरण पर अविलंब सख्त कानून बनें और धर्मांतरण करने वाले वैसे लोगों को आरक्षण के लाभ की व्यवस्था समाप्त की जाए ताकि झारखंड में सही लोगों को आरक्षण का लाभ मिल सके जो आज तक आरक्षण से वंचित है।


Share: