कैसे मांगा था निक ने प्रियंका का हाथ

Share:

जयती भट्टाचार्या ।

निक और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी सफल है फिर भी लोग उनके बीच के एज गैप को नहीं भूल पा रहे हैं ऐसा कहना है प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का। उनके अनुसार उन्होंने दोनों के एज गैप के बारे में नहीं सोचा।

एक साक्षात्कार में मधु ने कहा कि निक ने किस तरह से प्रियंका का हाथ उनसे मांगा था। उनके अनुसार जब निक भारत आए तो एक दिन उन्हें लंच पर ले गये थे। प्रियंका साथ में नहीं थीं। निक ने प्रियंका की मां से पूछा कि वह प्रियंका के लिए कैसा लड़का चाहती हैं। मधु ने वह सारे गुण बताए जो वह प्रियंका  के होने वाले पति में चाहती थीं। निक ने उनका हाथ पकड़कर कहा कि मैं ऐसा ही हूं। क्या मैं वह लड़का बन सकता हूं।

मधु ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा ही नहीं कि एज गैप कोई समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा आदमी अच्छा, लड़की अच्छी । दोनों एक दूसरे की केयर करते हैं यही सबसे बड़ी बात है। बोलने वाले बोलते रहें। मैं बहुत खुश हूं। इस तरह प्रियंका की मां ने बताया कि कितने क्यूट तरीके से निक ने प्रियंका का हाथ मांगा था।
                                           


Share: