महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी है माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी : आरती कुजूर

Share:

डॉ अजय ओझा।

राष्ट्रपति शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा जश्न मनाया गया।

रांची, 25 जुलाई । आज का दिन देश के लिए बहुत ही गर्व का है। एक ऐसी आदिवासी महिला जो हर तरह की संघर्षों से लड़ते हुए आगे बढ़ी,और आज वो देश की पहली नागरिक बन गई।

राष्ट्रपति शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ,रांची ग्रामीण के टाटीसिलवे के टाटी बस्ती में गांव की महिलाओं के साथ रांची ग्रामीण जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी जी की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर जी उपस्थित रही।

सभी महिलाए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर,मिठाई खिलाकर,तथा गीत गाकर एवं मांदर के थाप में नाच कर अपनी खुशी जाहिर कर रही थी।

समारोह में प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री मंजूलता दुबे,प्रवक्ता सुचिता सिंह, बबिता वर्मा,सोनी हेमरोम,रेखा देवी,तारा पाहन,आशा पाहन,अंजनी पाहन,सबिता देवी,सुनीता देवीशकंतला देवी,गुड़िया कच्छप वीना देवी,अंजली देवी,सरिता देवी आदि मौजूद रही।


Share: