हेमंत सरकार का एक्सीडेंटल डेथ निश्चित: दिलीप सैकिया

Share:

डाॅ अजय ओझा। 

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न ।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं झारखंड प्रभारी दिलीप सैकिया जी ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बेमिसाल 8 वर्ष पूरा हो रहा है, और झारखण्ड जन विरोधी और राष्ट्र विरोधी राज्य सरकार का 3 वर्ष पूरा होने जा रहा है। दोनों सरकार में जमीन आसमान का अंतर है।
श्री सैकिया ने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी और नेशन फर्स्ट पार्टी है। और इधर भ्रष्टाचार,वंशवाद से लेकर तुष्टीकरण वाली सरकार है इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है। इस कार्यसमिति बैठक में हम सभी को संकल्प लेना है कि मोदी जी की सरकार बनी 8 वर्ष में जो पॉलिसी बनी उसमे व्यक्ति से बढ़कर राष्ट्र को ध्यान में रखकर बनाया गया। 
श्री सैकिया ने कहा कि हेमन्त सरकार ने सत्ता में बैठने से लेकर आज तक जितना पाप किया है उस पाप का प्रायश्चित करना पड़ेगा और इस सरकार का एक्सीडेंटल डेथ निश्चित है।
राष्ट्र और समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के हित के बारे में चिंता करनी है तो एक-एक कार्यकर्ताओं को बड़ा परिवर्तन करना होगा उसके लिए सभी के एक सुर, एक कदम के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी में संपर्क एवं संवाद के मूल मंत्र प्रत्येक नेता-कार्यकर्ताओं को अनुसरण करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पार्टी गठन से लेकर आज तक नीति एवं सिद्धान्त एक रही है। इतने बर्षो में पार्टी के इसी विचार ने 2 सांसद से लेकर 303 सांसद तक का सफर तय किया है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 8 वर्ष के शासन में सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के प्रति कटिबद्व रही है।
सेवा ही संगठन पार्टी का मूल मंत्र है और इस मंत्र को लेकर हम संगठन के माध्यम से जनता के बीच जाकर कार्य करते हैं।
कोरोना काल मे मोदी जी के नेतृत्व में 80 करोड़ गरीब लोगों को गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से पिछले 2 वर्षों से लगातार मुफ्त में अनाज वितरण उनकी गरीब कल्याण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
दुनिया के सबसे बड़े 150 करोड़ वैक्सीनेशन ड्राइव ने दुनिया के सामने भारत को स्वास्थ के क्षेत्र में मजबूती से अपना प्रभाव दिखाया है।मोदी सरकार का सोच है कि न कोई भूख से मरे न बीमारी से।
उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यों के लिए कार्यकर्ता और सभी कार्यकर्ताओं के लिए कार्य यही मूल मंत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ता निर्माण करती है।
उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की इतनी बड़ी फौज है जो पार्टी को राज्य में मजबूत जड़ को दर्शाता है साथ ही मजबूत से मजबूत विपक्षी पार्टी को भी धराशाई करने का दम रखती है।
उन्होंने भाजपा झारखंड प्रदेश को बधाई देते हुए कहा कि हेमंत सरकार के राष्ट्र एवं जनविरोधी नीतियों, भ्रस्टाचार, दुष्कर्म, युवाओं के साथ छल सहित कई मुद्दो को लेकर पार्टी ने विरोध में प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के साथ मां भारती को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेने का आह्वाहन किया।


Share: