प्रशासन का राजनीतिकरण कर रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 23 जनवरी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

श्री प्रकाश ने मुख्यमंत्री द्वारा आईएएस अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति संबंधी केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री द्वारा विरोध दर्ज कराते हुए पत्र लिखने पर कहा कि मुख्यमंत्री चंद अधिकारियों के इशारे पर निर्णय ले रहे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी प्रशासन एवम प्रशासनिक सेवाओं का राजनीतिकरण कर रहे है।

कहा कि संघ लोक सेवा आयोग जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति करता है वह केंद्र सरकार के अधीन है। चयन के बाद अधिकारियों की सेवाएं विभिन्न राज्यों केलिय दी जाती है। इसलिये केंद्र सरकार का यह अधिकार होना ही चाहिये कि वह आवश्यकतानुसार जब चाहे ,जहां चाहे उनकी सेवा ले सके।
उन्होंने कहा कि इसमें राज्य सरकार को कोई ऐतराज होना ही नही चाहिये।

श्री प्रकाश ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों की योग्यता क्षमता का लाभ पूरे देश को मिले यह केंद्र सरकार की सोच है। हर पदाधिकारी में कार्य क्षमता एवम विशेषताएं होती है जिसका केंद्र सरकार जनता के हित मे उपयोग करना चाहती है। इस सोच में न तो किसी राज्य के अधिकार का हनन है और न किसी पदाधिकारी विशेष के राग अथवा द्वेष।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रगतिशील सोच पर मुख्यमंत्री द्वारा विरोध दर्ज कराना और पत्र लिखना भारत की संघीय ढांचे पर प्रहार है।


Share: