धान खरीद में हेमन्त सरकार फिर हुई फिसड्डी साबित: आदित्य साहू

Share:

डॉ अजय ओझा।

झारखंड के किसानों का हाल बेहाल, बिजली की भी स्थिति बद से बदतर।

रांची, 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने धान खरीद मामले में हेमन्त सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड की सत्तारूढ़ कांग्रेस झामुमो की सरकार में किसानों का हाल बेहाल है। किसानों के धान सड़ रहे हैं। धान खरीद में हेमन्त सरकार की लापरवाही के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष किसानों द्वारा विक्रय किए गए धान का भुगतान नहीं हो पाया है। किसान, हेमन्त सरकार की उदासीनता के कारण सस्ते भाव मे बिचौलियों को धान बेचने को मजबूर हैं। किसानों को बड़े बड़े वायदे कर ठगा गया। किसानों के बदहाली के सबसे बड़े जिम्मेवार हेमन्त सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो किसानों को गुमराह कर रही है। प्रदेश के किसान तिल तिल कर मरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हालात को जानते हुए भी मरणासन्न पर छोड़ रखा है। उन्होंने कहा कि अब उन किसानों का क्या होगा जिनका फसल सड़ गया, बर्बाद हो गया। धान खरीद में सरकार फिसड्डी साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद ने किसानों को बड़े बड़े सब्जबाग दिखलाकर सत्ता में आई और अब लल्ली पॉप पकड़ा रही है। प्रसाशनिक पदाधिकारी झामुमो कार्यकर्ता की बोली बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 1 एकड़ में पांच हजार व 5 एकड़ में पच्चीस हजार रुपया 16.51 लाख किसानों को दिया जा रहा था, जिसे हेमंत सरकार ने बंद कर दिया। वही 28.63 लाख किसानों को 6 हजार रुपया दिया जा रहा था जिसमें हेमंत सरकार ने 6.32 लाख किसानों का नाम काट दिया। हेमंत सरकार ने घोषणा पत्र में ₹2 लाख तक के लोन माफ करने की बात कही थी, अब सरकार ने अपने वादों से पलटी मार दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की भी स्थिति बद से बदतर हो चुका है। प्रदेश की जनता, व्यवसायी वर्ग, छात्र, किसान बिजली कटौती से परेशान हैं। बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई हेमन्त जनता को गुमराह कर रहे हैं। किसानों को भी बिजली मुफ्त देने का वादा किया था किंतु मुफ्त बिजली तो छोड़िए प्रदेश की जनता को पैसे देकर भी बिजली नहीं मिल रहा है।


Share: