पत्रकार एकता संघ की बैठक हुई सम्पन्न , लोक समाचार के मंडल ब्यूरोचीफ एवं सम्पूर्ण माया मासिक पत्रिका के सुलतानपुर जिला ब्यूरोचीफ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह बनाये गये अयोध्या मंडल के मंडल उपाध्यक्ष
सुलतानपुर:- आज दिनांक 25 दिसम्बर 2021 को पत्रकार एकता की बैठक सम्पन्न हुई! बैठक में पत्रकार साथियों अपने संगठन के विषय में अपने विचार व पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न के विषय मे बताया! सिराज खान जिला सचिव, मेहदी हसन, शिव प्रकाश जायसवाल जिला महामंत्री तथा जिलाध्यक्ष बाल गोविन्द मौर्य ने मंच को सम्बोधित करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये! बैठक का संचालन ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने किया! पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी साथियों को सम्बोधित किया! मंडल अध्यक्ष अलीमुद्दीन भाई ने पत्रकार एकता संघ के साथियों को सम्बोधित करते हुए ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह को अयोध्या मंडल का मंडल उपाध्यक्ष घोषित किया! राशिद भाई मंडल उपाध्यक्ष पत्रकार एकता संघ के जिला तथा तहसील इकाई के लगभग 30 अन्य लोग भी उपस्थित रहे! अन्त में ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वयं के मंडल उपाध्यक्ष की घोषणा के बाद जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,जी के साथ उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. सिंह का भी आभार व्यक्त किया !
ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह को मंडल उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सभी साथियों ने माल्यार्पण कर बधाइयाँ भी दी व मंडल अध्यक्ष अलीमुद्दीन भाई ने ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह की सराहना करते हुए एक उर्जावान साथी संगठन के लिए मिलने पर खुशी जताई!
ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी साथियों को विश्वास दिलाया कि जहाँ भी हमारी जरुरत संगठनात्मक कार्यों के लिए होगी हमेशा तन मन धन से तत्पर रहूंगा और किसी भी पत्रकार साथी के साथ अन्याय व फर्जी तरीके की कार्यवाही होने पर संगठन के साथियों की ताकत से संघर्षरत रहुंगा!