सोहराय चित्रकारों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 18 फरवरी। राज्यपाल श्री रमेश बैस ने आज राज भवन के चाहरदीवारी, वृक्षों तथा अन्य विभिन्न सामग्रियों पर बेहतर चित्रकारी करने हेतु जयश्री देवी, प्रियंका कुमारी, रितु बागे, उषा बागे, पूर्णिमा बागे, सलोनी बागे, प्रियंका कुमारी, सुनीता बागे, मोती कुमार नायक, आशीष हजाम को राज भवन के दरबार हॉल में प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। राज्यपाल महोदय ने कहा कि इन चित्रकारों ने अपने अंदर निहित अद्वितीय प्रतिभा का परिचय देते हुए उत्कृष्ट चित्रकारी के माध्यम से झारखंड की समृद्ध कला और विरासत को दर्शाया है। इनके द्वारा राज भवन में की गई सोहराय चित्रकारी अत्यन्त ही सराहनीय है। राज्यपाल महोदय ने इन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share: