जीत का जुनून

Share:

चाहे आप दिव्यांग हों या सामान्य व्यक्ति, जिंदगी के हर मोड़ पर जीत जरूरी है और जीत के लिए हौसला। आकाश को कदमों में लाने की चाहत। ऐसा ही कुछ किया है उत्तर प्रदेश की बेटी ने। जी हां वह दिव्यांग है पर आज उसने दिव्यांग की परिभाषा ही बदल दी है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की बेटी जिया राय ने कुछ ऐसा ही किया है। उसने अरब सागर में तैरने का नया रिकार्ड बनाया। ८ घंटे ४0 मिनट में वरली सी लिंक से गेटवे आफ इंडिया तक ३६ किलोमीटर की दूरी तय की और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। अब आपको जिया राय की उम्र भी बता दें वह सिर्फ १२ साल की है और वह स्पेक्ट्रम डिसआर्डर नामक दिमागी बीमारी से पीड़ित है। इसे आटिज्म के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपको याद हो तो कुछ साल पहले टीवी पर आॅटिज्म से पीड़ित एक बच्ची पर सीरियल आया था तब से आॅटिज्म के दर्द को हम जानने लगे हैं।
महाराष्ट्र तैराकी संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिया ने सुबह तीन बजकर पचास मिनट पर तैराकी प्रारंभ की और बारह बजकर तीस मिनट पर समाप्त की। ग्रेटर मुंबई अमेचर एक्वेटिक एसोसिएशन की अध्यक्ष जरीर एन बालीवाला ने जिया को ट्राफी प्रदान किया।
जिया का नाम गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज है। समुद्र में सबसे तेज १४ कलोमीटर की दूरी तय करने वाली सबसे कम उम्र की तैराक जिया को माना जाता है। इससे पहले १५ फरवरी २0२0 को जिया ने एलिफैंटा द्वीप से गेटवे आॅफ इंडिया के बीच १४ किलोमीटर की दूरी ३ घंटे २७ मिनट में पूरा करके विश्व रिकाॅर्ड बनाया था। नौसेना अफसर पिता मदन राय व केंद्रीय स्कूल की अध्यापिका मां के साथ जिया दक्षिण मुंबई के कोलाबा में रहती है।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *