छोटी बच्ची का बड़ा कारनमा

Share:

जयति भट्टाचार्य।
यूं तो हमारे देश में कई शेफ हैं। मां के हाथ का स्वाद इसकी तो बात ही अलग है। दादी, नानी हमेशा ट्रेनिंग देती हैं कि खाना कैसे बनाना चाहिए। लेकिन क्या आपने १॰ साल की बच्ची को एक घंटे में ३३ डिश बनाते हुए देखा है ? तो चलिए हम अपको केरल लिये चलते हैं।
सान्वी एम प्राजित केरल के एर्नाकुलम से हेै। १॰ साल की सान्वी ने एक घंटे में ३३ डिश बनाकर एशिया और इंडिया बुक ऑफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। ऐसा काम करने वाली सान्वी दुनिया में सबसे कम उम्र की बच्ची है।
एअर फोर्स के विंग कमांडर प्राजित बाबू की बेटी सान्वी का अपना यू ट्यूब चैनेल भी है। यहां पर सान्वी दर्शकों को खाना बनाना सिखाती है। जहां बड़े लोग खाना बनाने से कतराते हैं और होटल से मंगवाते हैं, वहीं खाना बनाना इस बच्ची का शौक है।
सान्वी जब छोटी थी तब वह अपने माता पिता, दादा दादी को खाना बनाते हुए देखती थी। छोटी नहीं बच्ची कहना चाहिए क्योंकि छोटी तो वह अब है। सान्वी की मां मंजिमा स्वंय स्टार शेफ और कुकरी शो की फाइनलिस्ट है। अब आप समझ गए होंगे की नन्ही सान्वी को खाना बनाने की प्रेरणा कहां से मिली।
सान्वी द्वारा एक घंटे से भी कम समय में बनाए ३३ डिशों में इडली, वेफल, मशरूम टिक्का, उत्तपम, सैंडविच, चिकन रोस्ट, पैनकेक, कार्न, फिटर्स, पनीर टिक्का, पापड़ी चाट, फ्रायड राइस, एग बुल्स आई, अप्पम आदि शामिल है।


Share: