पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह का निधन

Share:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह का आज निधन हो गया है । श्री कल्याण सिंह पिछले 52 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। ब्लड शुगर एवं बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण उनके शरीर में सूजन हो गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनके कई अंग काम करना बंद कर दिया था। बाबरी मस्जिद विध्वंस के वक्त श्री कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। बाबरी मस्जिद के टूटने का आरोप लगाया गया था उन पर। भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय सर पर पहचान दिलाने के लिए श्री कल्याण सिंह का अहम भूमिका रहा है। अपनी मस्जिद गिरने पर श्री कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। श्री कल्याण सिंह, राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके है। हिंदुओं को अपनी पहचान पुनः स्थापित करने के लिए श्री कल्याण सिंह का अहम भूमिका रहा है। एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें भाजपा से त्यागपत्र देकर अलग दल का निर्माण करना पड़ा पर बाद में वे फिर भाजपा में वापस आ गए।

कल्याण सिंह के निधन पर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा, 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा। कुछ देर में कल्याण सिंह के आवास पहुंचेंगे सीएम योगी, कल पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे कार्यकर्ता, कल शाम अलीगढ़ पहुंचेगा पार्थिव शरीर, अलीगढ़ के स्टेडियम में श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था की जाएगी। अतरौली के नरौरा में अंतिम संस्कार 23 अगस्त को होगा।कल पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा वहां स्टेटडिम में अंतिम दर्शन के लिए रख जाएगा। सोमवार को होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार।


Share: