दुर्गा पूजा के बारे में दिलीप घोष के कटाक्ष को शशि पांजा ने दिलाया याद

Share:

मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा के लिए क्लबों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। इस पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने आपत्ति जताई थी।

इस मामले को लेकर श्यामपुकुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक शशि पांजा ने भाजपा के मनोभावों को याद दिलाया है।

भाजपा के मनोभावों को याद दिलाते हुए हैं बुधवार को नारी सुरक्षा एवं शिशु कल्याण मंत्री शशि पांजा ने ट्वीट किया है। लिखा है कि दुर्गा पूजा को लेकर भाजपा जैसा मंतव्य कर रही है वह राज्य वासियों को रास नहीं आ रहा है मां दुर्गा को भी एक राजनीतिक दल अपमान करने से नहीं चूक रहा है। उनके इस आचरण से पता चलता है कि वह सभी बंगाली समाज के सोच-विचार से कितने अलग है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव 2021 के पहले सोशल मीडिया पर दुर्गा पूजा को लेकर दिलीप घोष ने कहा था उन्होंने कहा कि राम एक राजा थे, क्षत्रिय पुरुष थे. उनके पूर्वजों का नाम है, उनको लेकर हम राजनीति करेंगे, राजा हमारे आदर्श हैं, मां दुर्गा राजनीति की व्यक्ति हैं क्या? मां दुर्गा के पूर्वजों का नाम मिलता है क्या? भगवान ने उनकी पूजा की, हम भी उनकी पूजा करते हैं, दीदी उनको राजनीति में क्यों घसीटती हैं?
दिलीप घोष के इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस एवं भाजपा के बीच काफी टकराव हुआ था।


Share: