बंगाल में युवक की गोली मारकर हत्या

Share:

शीतलकूची, कूच बिहार से चैथे चरण के चुनाव में आनंद बर्मन लगभग १८ वर्षीय युवक पहली बार वोट डालने के लिए मतदान की लाईन में खड़ा अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। तभी पीछे से किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक के परिवार वालों ने कथित रूप से टीएमसी के गंुडों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि युवक परिवार के अन्य लोगों के साथ मतदान की लाईन में लगा था तभी टीएमसी के गुंडों ने बम और बंदूक से हमला किया। युवक भागने की कोशिश में था कि तभी उसे एक गोली लग गई।
परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह लोग भाजपा समर्थक हैं और हमला करने वाले टीएमसी के गुंडे।
चश्मदीद गवाहों के अनुसार जब से भाजपा अध्यक्ष की गाड़ी और उन पर हमला हुआ है तब से क्षेत्र में टेंशन है।


Share: