बिना मास्क घूमने वालों पर जुर्माना

Share:

शिव नारायण त्रिपाठी।

30,645 लोगों पर 36 लाख 58 हजार 70 रुपये का जुर्माना ।

जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले मे कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करने वाले 30,650 लापरवाह लोगों के खिलाफ 1 जून तक 36 लाख 58 हजार 70 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में जिले में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने राजस्व, नगरीय निकाय और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में 1 जून तक नगरी निकायवार मास्क धारण नहीं करने वाले लोग व उनसे वसूले गए जुर्माने मे नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अंतर्गत 3262 लोगों के खिलाफ 3 लाख 64 हजार 290 रुपए, चांपा मे 2180 लोगों के खिलाफ 2 लाख 87 हजार 500 रुपए, अकलतरा मे 1345 लोगों के खिलाफ 1लाख 33 हजार 400 रुपए, सक्ती मे 2711 लोगों के खिलाफ 3 लाख 12 हजार 600 रुपए, नगर पंचायत नवागढ़ मे 1737 लोगों से 1 लाख 87 हजार रुपए, शिवरीनारायण मे 2862 लोगों के खिलाफ 3 लाख 68 हजार 900 रुपए, बलौदा मे 1545 लोगों के खिलाफ 2 लाख 21 हजार 940 रुपए, सारागांव मे 1098 लोगों के खिलाफ 1लाख13 हजार 459 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकार नया बाराद्वार में 841 लोगों के खिलाफ 1 लाख 26 हजार 600 रुपए, जैजैपुर मे 1033 लोगों के विरुद्ध 81हजार140 रुपए, अड़़भार मे 1477 लोगों के खिलाफ 1लाख 76 हजार 930 रुपए, डभरा मे 2978 लोगों के खिलाफ 2 लाख 39 हजार 921 रुपए, चंद्रपुर मे 2808 लोगों से 2 लाख 85 हजार 60 रुपए, राहौद मे 1890 लोगों के खिलाफ 2 लाख 58 हजार 120 रुपए, खरौद मे 2833 लोगों के विरुद्ध 4 लाख 96 हजार 710 रुपए और जनपद पंचायत मालखरौदा में 45 लोगों के खिलाफ 45 हजार का जुर्माना वसूला गया है।


Share: