बसंत ऋतु का आगमनः रोंगाली बिहू

Share:

असम में तीन बार बिहू मनाया जाता है और तीनों ही फसलों के साथ संबंधित हैं। इसे असमिया नया साल भी कहते हैं। रोंगाली बिहू अप्रैल के महीने में मनाया जाता है। यह बसंत के आगमन और शीत ऋतु के खत्म होने का सूचक है, साथ ही बुआई का मौसम प्रारंभ हो जाता है। बिहू शब्द संस्कृत के बिशू शब्द से आया है। बिशु का अर्थ है ईश्वर से समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगना।
इसे असमिया नए साल के प्रारंभ के माह बोहाग के नाम पर बोहाग बिहू भी कहा जाता है। इसे सात दिन तक मनाया जाता है। इस वर्ष यह १४ अप्रैल से शुरू हुआ है और २॰ अप्रैल को समाप्त होगा। रोंगाली बिहू के दौरान लोग रंग बिरंगे पारंपरिक पोशाक पहनते हैं और गोलाई में पारंपरिक बिहू गीत के साथ नृत्य करते हैं। इस दौरान पारंपरिक भोजन भी बनता है। यह बहुत रंग बिरंगा त्यौहार है।


Share: