भक्ति जागरण के साथ मां दुर्गा की विदाई

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 7 अक्टूबर । श्री दुर्गा पूजा समिति भुतहा तलाब राँची में भक्ति जागरण का भी आयजोन किया गया और ढ़ोल तासा का भी आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य संरक्षक किशोर साहू, आयोजक संजय सिंह,अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया और कार्यकारणी अध्यक्ष राहुल सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया। दुर्गा पूजा समिति नें भव्य विसर्जन जुलुस में राँची, गिरिडीह, धनबाद और पतरातू के सुप्रसिद्ध भजन गायक जुगल, नित्या सिंह, छाया सिंह और धीरज पाण्डेय अपने मनमोहक भजनों से लौगों को झूमाया। शोभायात्रा में युवाओं और महिलाओं का उत्सांह चरम सीमा पर था।

अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया शोभायात्रा के दौरान पुरे शहर जय माता दी के जेयकारे से गूंज उठा। दुर्गा पूजा समिति,भुतहा तलाब के द्वारा बुधवार को दशमी को पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी, हलवा और खीर का भोग लगाया गया और श्रद्धांलूओं के बीच वितरण किया गया। एकादशी दिन गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा पूजा पंडाल से महावीर चौक, गाँधी चौक, शहीद चौक, फरियालाल होते हुवे लाइन टेंक रोड में मां को बिदाई दी गयी।

शोभायात्रा में मुख्य संरक्षक किशोर साहू,अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया, कार्यकारणी अध्यक्ष राहुल सिंह,आयोजक संजय सिंह लल्लू, आयोजक गणेश सिंह,भोलू सिंह, विवेक झा,टुन्ना सिंह, पिंकू साव, विक्की वर्मा,शुभम वर्मा,राहुल मुण्डा,विनय सिंह, बबलू वर्मा, नमन भारतीय,करण सिंह, मोहित रजक,आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरव रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा आदी उपस्थित थे।


Share: