प्रभारी निरीक्षक के विदाई में भावुक हुए लोग

Share:

उर्मिला शर्मा।

थरवई प्रयागराज जनपद में दो प्रभारी निरीक्षक का स्थानान्तरित किया गया। थरवई थाना निरीक्षक कुशल पाल सिंह को नैनी थाना प्रभारी बनाया गया। चौकी रहिमापुर थाना झूंसी उप निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह को थरवई थानाध्यक्ष बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक कुलपाल सिंह के विदाई में पुलिस कर्मी व वहां पर आए लोग भावुक हो गए। लोगों ने थाना निरीक्षक कुशल पाल सिंह के किए हुए कार्यो को काफी कुशल पूर्ण बताया। उनका व्यवहार लोगों के बीच काफी सराहनीय रहा।

प्रभारी निरीक्षक कुलपाल सिंह को चार्ज छोड़ने के बाद रहिमापुर थाना झूंसी से स्थानांतरित प्र.चौकी योगेश प्रताप सिंह ने थरवई थाने में थानाध्यक्ष का चार्ज संभाला। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों से परिचय कर क्षेत्र की जानकारी लिया।
इस मौके पर पत्रकार पिंटू शुक्ला, मो. कयूम, रतन सिंह चौहान, लव गुप्ता, शैलेश यादव व पुलिस कर्मी आदि लोग मौजूद रहे।


Share: