रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद एकेडमिया द्वारा इंटर कॉलेजों में चलाया जा रहा है पर्यावरण स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

Share:

पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है प्लास्टिक :मोहम्मद याकूब।

प्रयागराज। एम.आर.शेरवानी इंटर कॉलेज सलाहपुर में रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद एकेडमिया द्वारा प्लास्टिक से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को प्लास्टिक के प्रति जागरूक किया गया। डॉक्टर नाजिम ने बताया कि प्लास्टिक से कैंसर और अन्य भयानक बीमारियां जन्म ले रही है। 22 नागरिकों की जांच में 17 लोगों में प्लास्टिक के सूक्ष्म कड़ पाए गए हैं, जो समाज और भविष्य के लिए खतरा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद याकूब ने सभी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि प्लास्टिक लंबे समय तक पर्यावरण में बना रह कर माइक्रोप्लास्टिक में तब्दील हो जाता है। जो खाद्य सामग्री के द्वारा मानव शरीर में चला जाता है। इसके पूर्व एकेडमिया द्वारा ऐसा ही एक कार्यक्रम मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में भी आयोजित किया गया। अभियान में अध्यक्ष डॉक्टर तारिक खान, सचिव आसरा नवाज, डा. नाजिम, डा. राशिद, मतलूब अहमद, विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद याकूब, उप प्रधानाचार्य राशिद महमूद एवं स्टाफ उपस्थित रहे।


Share: