पर्यावरण प्रेमी प्रोफेसर का जंतु-प्रेम, घूम घूमकर बचाते हैं सांप,न मारने की देते हैं हिदायत

Share:

विवेक रंजन सिंह।
विवेक रंजन सिंह।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हरियाली गुरु के नाम से विख्यात वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर नरसिंह बहादुर सिंह का पर्यावरण प्रेम इस समय पूरे देश मे प्रशंसा का विषय बना हुआ है। पर इस बीच उनके जीव जंतुओं के प्रेम की भी चहुंओर प्रशंसा हो रही है।

आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस परिसर में निकले जहरीले नाग को पकड़कर उन्होंने उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इससे पहले भी उन्होंने दर्जनों सर्पों व अजगर समेत कई दुर्लभ जीवों को बचाकर उन्हें जंगलों में छोड़ा है।

प्रोफेसर एन बी सिंह का कहना है कि सर्प,अजगर व दुर्लभ जीवों को देखकर लोग उन्हें मार देते हैं। एक दिन नागपंचमी पर सापों को दूध पिलायेंगे।

जब भी मुझे सूचना मिलती है कि अमुक स्थान पर कोई सांप निकला है तो तत्काल मैं उस स्थान पर पहुंचता हूँ और सावधानी के साथ उसे पकड़कर जंगल मे छोड़ देता हूँ। ऐसे जीवों को बचाने का उद्देश्य लोगों को जागरूक भी करना होता है।

आपको बता दें कि प्रोफेसर सिंह साईकल से घूमघूमकर पेड़ लगाते हैं और लोगों को जागरूक करते हैं।


Share: