प्रयागराज न्यूज़ : शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ दीपेन्द्र मालवीय का निधन
प्रसिद्ध चिकित्सक एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपेन्द्र मालवीय का गुडगाँव स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। उनके निधन से नगर के चिकित्सा जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।
उनके बहनोई एवं निराला जी के पौत्र डॉ अमरेश त्रिपाठी ने बताया कि इलाहाबाद सहित कई शहरों में चिकित्सा अधिकारी के रूप में सेवाएँ दे चुके डॉ दीपेन्द्र लंबे समय से वह बीमार थे और पिछले दिसंबर में उन्हें गुडगाँव के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ मंगलवार की रात्रि उन्होंने अंतिम साँस ली।
उन्होंने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा आज दिनाँक 17 फरवरी को उनके कल्याणी देवी स्थित पैतृक आवास से प्रात: 9 बजे दारागंज के दशाश्वमेध घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
