प्रयागराज में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सन्त शिरोमणि रविदास जयन्ती के साप्ताहिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श

Share:

मनीष कपूर ।

विश्व हिन्दू महासंघ प्रयागराज की एक बैठक जिलाध्यक्ष श्री अमित कुमार केशरवानी की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी के निर्देशानुसार सन्त शिरोमणि रविदास जयन्ती के साप्ताहिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने दस फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी के प्रयाग आगमन पर सामाजिक समरसता शोभा यात्रा व कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सम्भाग प्रभारी श्री राम प्रसाद यादव व मण्डल प्रभारी श्री राजकुमार केशरवानी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

बैठक को मुख्य रूप मण्डल सह प्रभारी चन्द्र कान्त तिवारी, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष श्रीमती रोशनी अग्रवाल, वरिष्ठ जिला महामन्त्री वेद पाण्डेय, महामन्त्री बृजेन्द्र त्रिपाठी, मुन्ना योगेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष श्री कुलदीप केशरवानी, महानगर महामन्त्री श्री देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, नीरज अग्रवाल, सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।


Share: