धर्मेंद्र तिवारी ने मिस यूनाइटेड नेशन अर्थ 2022 विजेता एंजेल मेरिना तिर्की को किया सम्मानित

Share:

डॉ अजय ओझा।

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केन्द्रीय कार्यालय में मिस तिर्की का हुआ भव्य स्वागत।

रांची, 30 जुलाई । भारतीय जनतंत्र मोर्चा के डोरंडा स्थित केंद्रीय कार्यालय परिसर में मिस यूनाइडेट नेशंन अर्थ 2022 खिताब की विजेता झारखंड की बेटी मिस एंजेल मेरिना तिर्की को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने सम्मानित किया। श्री तिवारी ने कहा कि झारखंड के लिए गर्व की बात है की 30 विदेशी प्रतिभागियों में से झारखंड की मिस तिर्की ने जीत हासिल किया। श्री तिवारी ने कहा कि मिस तिर्की ने यह जीत हासिल कर झारखंड का मान पूरे विश्व में बढ़ाया। हम सब झारखंडवासियों को अपने बेटी पर गर्व है। उन्होंने मिस एंजेल मेरिना तिर्की को पार्टी की ओर से आगे अपने भविष्य के लिए कार्य करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी और उसके कार्यकर्ता उनके उत्साहवर्धन के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।


Share: