देवदत्त दुबे बने मध्य भारत वर्किंग जनर्लिस्ट के प्रांत अध्यक्ष

Share:

भोपाल । आज राजधानी के एक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मध्य भारत वर्किंग जनर्लिस्ट यूनिन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री देवदत्त दुबे को सर्वसम्मति से चुना गया| श्री दुबे तीन दशकों से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है वर्तमान में नई दिल्ली और भोपाल से प्रकाशित नया इंडिया समाचार पत्र में समाचार संपादक की भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं | श्री दुबे की नियुक्ति पर IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन महासचिव परमानंद पांडे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन झा सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने बधाई दी है | अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद श्री दुबे ने कहां है कि वे पत्रकारों के हित में विशेष अभियान चलाएंगे पत्रकार समाज के हर वर्ग की आवाज उठाता है लेकिन अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने में हमेशा उदासीन होता है उनके हित में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर पत्रकार कल्याण की विभिन्न योजनाएं संचालित की जाएंगी श्री दुबे ने आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव एवं IFWJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी कृष्ण मोहन झा के प्रति आभार प्रकट किया है।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *