राष्ट्रवाद,सुशासन और विकास की जीत है……दीपक प्रकाश

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 10 मार्च । चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की हुई ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज जमकर होली खेली गई,पटाखे छूटे,मिठाईयां बांटी गई साथ ही पार्टी के झंडों एवम डीजे के धुन पर हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर झूमते रहे।

एग्जिट पोल के अनुसार टीवी पर प्राप्त रुझानों के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नेता ,कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दूसरे को बधाई एवम शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हो गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुन्द सहाय, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह,पूर्व अध्यक्ष डॉ रविन्द्र कुमार राय ,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान ,हेमंत दास,सूरज चौरसिया,शिवपूजन पाठक,प्रेम मित्तल,योगेंद्र प्रताप सिंह,रंजीत चंद्रवंशी,प्रतुल शाहदेव,सरोज सिंह, अमित सिंह,पंकज सिन्हा,गणेश मिश्रा,अजय राय,उमाशंकर केडिया,सुरेश साहू,तारिक इमरान,किसलय तिवारी,आरती कुजूर,अनवर हयात,राहुल अवस्थी केके गुप्ता,नीरज सिंह,मनोज मिश्रा सीमा सिंह,शोभा यादव,मंजुलता दुबे,आरती सिंह,सीमा शर्मा,सांवरमल अग्रवाल,अरविंद तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की हुई ऐतिहासिक जीत केलिय विश्व के सर्वमान्य नेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,भारत के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल मार्गदर्शन ,उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित लाखों कार्यकर्ताओं को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए जनता का आभार प्रकट किया।

श्री प्रकाश ने कहा कि यह जीत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद ,विकास और सुशासन की जीत है।

उन्होंने कहा कि यह अंत्योदय की जीत है,यह महिला सशक्तिकरण की जीत है,यह तुष्टिकरण और जातिवाद, परिवारवाद के खिलाफ जीत है।

कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत को जनता का पूरा समर्थन इस चुनाव परिणाम में दिख रहा है।

नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह जीत सबका साथ ,सबका विकास के सोच की जीत है।
श्री मरांडी ने कहा कि चार राज्यों के चुनाव परिणाम ने राष्ट्र विरोधी और लोकतंत्र विरोधी सोच वालो को करारा जवाब दिया है। कहा कि सारे मिथक ध्वस्त हो चुके हैं।
उन्होंने कहा अब जनता जागरूक हो चुकी है। जनता ने तुष्टीकरण की राजनीति को करारा जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं ,कोरोना काल मे जनता की सेवा,मुफ्तटीकाकरण,गरीबों के घर के साथ राज्य में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर भयमुक्त वातावरण ने जनता को प्रभावित किया है।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत राम और रोटी को साथ लेकर चलने की जीत है।
उन्होंने कहा कि राम भारत के सांस्कृतिक आदर्श के प्रतीक है वही रोटी अंत्योदय की।
कहा कि भाजपा सरकार भारत के सांस्कृतिक उत्थान के साथ अंत्योदय के कार्यों को धरातल पर उतार रही है।
कहा कि चार राज्यों के परिणाम इसी सोच पर जनता की सहमति है।
कहा कि जनता परिवारवाद,वंशवाद,तुष्टीकरण की राजनीति से ऊब चुकी है।


Share: