सिद्धार्थ शुक्ला की अकस्मात मृत्यु

Share:

मुंबई। सुबह में अपने ऑफिस में बैठा हुआ था की अचानक मेरी पत्नी का फ़ोन आया। पत्नी ने कहा की एक बुरी कबर मिली है। मैने पूछा क्या ? तो जवाब मिला की मशहूर अभिनेता सिद्धार्त शुक्ल का ह्रदय गति थमने से मृत्यु हो गया है। पहले तो विश्वास नहीं हुआ। यह दुःख भरी कबर सुनते ही लगा जैसे कोई अपन बिछड़ गया है। मै काफी देर तक समझने की कोशिश कर रहा था की ऐसे कैसे हो सकता है। एक ४० वर्ष का नौजवान अभिनेता जिसे भारत के कई लोग चाहते है और जो की हमेशा स्वस्थ मामलो मै हमेशा सचेत रहता है उसकी मृत्यु इतनी जल्दी और इस तरह ! वाकई में समझ के परे है।

बहरहाल मैने इंटरनेट खोल के देखा तो यह पाया की फ़िल्मी जगत के लोग भी इस दुखद ख़बर से शोकातुल है। खबर है की अस्पताल लाए जाने से पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। मौत के कारणों का अभी तक सही पता नहीं चल पाया है। एक टीम जांच के लिए शुक्ला के घर पर मौजूद है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है कि उनकी मौत में कोई साजिश नहीं हुई है। वे नहीं चाहते कि की मौत को लेकर अफवाह उड़े। परिजन अभी भी कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टर्म की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। सुबह साढ़े दस बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।  सिद्धार्थ की टीम की तरफ से जारी किए बयान के मुताबिक, हम भी उतने ही सदमे में हैं, जितना आप सभी। हम चाहते हैं कि आप सभी इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे साथ खड़े रहें। सिद्धार्थ की पीआर टीम के रूप में, हम विनम्रतापूर्वक मीडिया से अनुरोध करते हैं कि उनके परिवार को शोक करने दें। हम सब दर्द में हैं। सिद्धार्थ निजी व्यक्ति थे, इसलिए कृपया उनकी निजता, उनके परिवार की निजता का सम्मान करें।

सिद्धार्थ शुक्ला के मौत का खुलासा पोस्टमोरटेर्म के बाद ही पता चलेगा। वाकई में सच है जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है कब साथ छूट जाए। पिछले वर्ष सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु से पूरा देश व्याकुल था और अब सिद्धार्थ का बिछुड़ना सभी के लिए दुखद है।


Share: