प्रतापगढ़ का एक छात्र लापता उसका शव मिला नदी किनारे

Share:

प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम से लापता 16 साल का लड़के का शव गुरुवार को बकुलाही नदी किनारे मिला। खबर पाकर परिवार के लोग पहुचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई। शक है कि कत्ल के बाद छात्र का शव को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
जेठवारा इलाके के पूरे वैष्णव गांव निवासी सुनील पटेल का बेटा आशीष पटेल कक्षा नौ का छात्र था। वह बुधवार की शाम घर से निकला, फिर लौट कर नहीं आया। गुरुवार की सुबह उसका शव बकुलाही नदी के किनारे मिला। घटना की जानकारी होने पर आशीष के परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। आशीष के स्वजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों से बातचीत में मिली जानकारी के आधार पर पता किया जा रहा है कि हत्याकांड में किसका हाथ हो सकता है। आशीष के दोस्तों और गांव के लड़कों से भी बात की गई है कि आखिरी वक्त वह किसके साथ था। कुछ ऐसी जानकारी मिली है जिसके आधार पर घटना का जल्द पर्दाफाश किया जा सकता है। फिलहाल गांव में छानबीन हो रही है और सभी स्तब्ध है लडके की मौत पर।


Share: