शादी के पहले पापा बनने वाले क्रिकेटर

Share:

यू तो कोई भी अगर शादी से पहले पिता बन जाता है तो यह उसकी नीजी जिंदगी की बात है। परंतु यही बात अगर किसी क्रिकेटर या फिल्म स्टार के साथ हो तो बात दूसरी होती है। इनके फैंस इनके जीवन की छोटी से छोटी हर घटना को जानना चाहते हैं। एक तरह से देखा जाए तो यह फैंस का प्यार है। आज हम उन पांच क्रिकेटरों के बारे में जानते हैं जो शादी से पहले ही पापा बन गए। इनमें एक भारतीय क्रिकेटर भी हैं।

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शादी से पहले ही पापा बन गए। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक से दुबई में सगाई कर ली थी और 30 जुलाई 2020 को अपनी गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने की बात सार्वजनिक की थी।

ऑस्ट्रेलिया के जाने माने ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स अब इस दुनिया में नहीं रहे। परंतु वह भी शादी के पहले ही पापा बन चुके थे। उन्होंने और उनकी पत्नी लाॅरा ने अपने बेटे के जन्म के एक साल बाद 2014 में शादी की थी। आज उनके दो बच्चे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर और कैंडिस वार्नर ने 2015 में शादी की थी परंतु उनकी पहली बेटी का जन्म 2014 में हुआ था।

क्रिस गेल की गर्लफ्रेंड नताशा बैरिज ने गेल की बेटी को जन्म दिया। गेल ने पापा बनने के बाद नताशा से शादी की।
इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट ने मार्च 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड कैरी काॅरटेल से सगाई की थी। 7 जनवरी 2017 को कैरी ने बेटे अलफ्रेड को जन्म दिया जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।


Share: