कोरोना वायरस : चाईबासा जेल से 100 कैदी रांची होटवार जेल स्थानांतरित

Share:

रांची,11 अप्रैल (हि. स.)झारखंड में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के मद्देनजर चाईबासा जेल से 100 कैदियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया है। इन सभी कैदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए चाईबासा से रांची लाया गया। लॉक डाउन और कोरोना संक्रमण की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देशानुसार तीन सदस्यीय समिति ने निर्देश दिया था कि जिन जिलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं उन्हें दूसरे बड़े जेलों में स्थानांतरित किया जाए। इस निर्देश को लेकर चाईबासा जेल से 100 बंदियों को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है । कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए जेल में पूरी तरह से सुरक्षा बरती जा रही है। जेल कर्मियों को ड्यूटी के दौरान ग्लव्स और मास्क पहनने का सख्त निर्देश दिया गया है। साथ ही बाहर से आने वाले हर कैदियों को 14 दिनों के लिए जेल परिसर में बने क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा जा रहा है। उसके बाद सामान्य कैदियों के वार्ड में भेजा जा रहा है। चाईबासा जेल में क्षमता से अधिक कैदी बंद थे । इसलिए इन्हें रांची जेल में शिफ्ट किया गया।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *