महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 12 हजार 974, चौबीस घंटे में मिले 678 नए मरीज

Share:

मुंबई, 03 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 12 हजार 974 पर पहुंच गया है। रविवार को 678 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। रविवार को 27 मरीजों मृत्यु के साथ ही राज्य में अब कोरोना से मरनेवालों की संख्या 548 हो गई है।
मुंबई और पुणे में लगातार सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। मुंबई में रविवार को 441 नए मरीज मिले, जिससे मरीजों की कुल संख्या 8800 हो गई है। मुंबई में रविवार को 21 की मौत हो गई। जबकि 100 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। धारावी में 94 नए मरीज मिले। मुबंई में अब तक 343 की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार राहत भरी बात है, कोरोना मरीज ठीक भी हो रहे हैं। रविवार को राज्यभर में 115 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक कुल 2115 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने-अपने घर गए हैं। मौजूदा समय में 10 हजार 311 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक भेजे गए 1 लाख 70 हजार 139 नमूनों में से 1 लाख 56 हजार 78 लोगों के प्रयोगशाला के नमूनें निगेटिव आए हैं जबकि 12 हजार 974 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में 1 लाख 81 हजार 382 लोगों को होम क्वारंटाइन और 13 हजार 158 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। राज्य में मौजूदा समय में 997 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। कुल 11 हजार 78 सर्वे टीम की मदद से 51.05 लाख की आबादी का सर्वेक्षण किया गया है। 
रविवार को महाराष्ट्र में 27 संक्रमित रोगियों की मृत्यु हो गई। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 548 हो गई है। इनमें मुंबई में 21, पुणे में 4, भिवंडी और नवी मुंबई में एक-एक मरीज की मौत हुई है। रविवार को मरने वालों में 16 पुरुष और 11 महिलाओं का समावेश है। इनमें से 13 मरीजों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग जैसी उच्च जोखिम वाली बीमारियां भी थी।   

मुंबई मनपा क्षेत्र में 8800 (मृत्यु- 343), ठाणे- 548 (मृत्यु- 9), नवी मुंबई- 216 (मृत्यु-4), कल्याण डोंबिवली- 212 (मृत्यु-3), उल्हासनगर-4, भिवंडी निजामपुर- 21 (मृत्यु- 2), मीरा भायंदर- 141 (मृत्यु-2), पालघर- 44 (मृत्यु-1), वसई विरार- 152 (मृत्यु-4), रायगड- 30 (मृत्यु-1), पनवेल- 55 (मृत्यु-2), नाशिक- 55, मालेगांव- 229 (मृत्यु-12), अहमदनगर- 43 (मृत्यु- 2), धुले- 28 (मृत्यु- 3), जलगांव- 46 (मृत्यु- 12), नंदुरबार- 12 (मृत्यु-1), पुणे- 1324 ( मृत्यु 103), पिंपरी चिंचवड-72 (मृत्यु-3), सोलापुर- 115 (मृत्यु- 6), सातारा- 37 (मृत्यु- 2), कोल्हापुर- 16, सांगली- 31 ( मृत्यु-1), सिंधुदुर्ग- 3 (मृत्यु-1), रत्नागिरि- 11 (मृत्यु-1), औरंगाबाद- 244 (मृत्यु- 9), जालना- 8, हिंगोली- 42, परभणी- 3 (मृत्यु-1), लातुर- 12 (मृत्यु-1), उस्मानाबाद- 3, बीड- 1, नांदेड़- 31 (मृत्यु-1), अकोला- 62 (मृत्यु-1), अमरावती- 34 (मृत्यु- 10), यवतमाल- 79, बुलढाणा- 21 ( मृत्यु- 1), वाशिम- 2, नागपुर- 152 (मृत्यु-2), भंडारा-1, गोंदिया-1, चंद्रपुर- 4 और अन्य राज्य के 28 (मृत्यु-4) मरीज अभी तक मिले हैं। 


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *